News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मनबढ युवकों ने सरकारी विद्यालय में किया तोड़ फोड़, पुलिस से शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 10, 2023  |  9:21 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मनबढ युवकों ने सरकारी विद्यालय में किया तोड़ फोड़, पुलिस से शिकायत
  • विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधान ने पुलिस को सौंपी तहरीर
  • अराजक तत्वों से परेशान हैं जिम्मेदार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोप जंगल गांव के सिविलियन विद्यालय में अराजकतत्वों ने विद्यालय के महिला शौचालय की सीट, दरवाजा परिसर में लगे पौधों को तोड़ दिया है। विद्यालय खुलने पर अध्यापकों ने इस बात की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मनबढ़ युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

छितौनी कोप जंगल गांव में स्थित सिविलियन विद्यालय में मनबढ़ युवक आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं। ग्राम प्रधान यशवन्त कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया है कि विद्यालय परिसर में लगे फलदार वृक्षों को तोड़ दिया गया है वहीं महिला शौचालय का फाटक तोड़कर शौचालय के सीट को नष्ट कर दिया गया है। पानी के लिए लिए टोटी को तोड़कर फेंक दिया गया है।

विद्यालय परिसर में आए दिन मनबढ़ युवक नशा करने के लिए इकट्ठा होकर विद्यालय में तोड़ फोड़ करते हैं एवं काफी क्षति करते रहते हैं। ग्राम प्रधान ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking