News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम ने गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाह कर्मचारियों को दिया कड़ी चेतावनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2021  |  8:06 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाह कर्मचारियों को दिया कड़ी चेतावनी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में मंगलवार को आशा व एएनएम की बैठक कर गोल्डेन कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने गोल्डेन कार्ड बनवाने में लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान 2.0 अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों को गोल्डेन कार्ड से संतृप्त किया जाना है। उन्होंने आशा व एएनएम को इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। बीएमसी यूनिसेफ सुभाष प्रभाकर ने सास-बहू-बेटा सम्मेलन कराने पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारी तय की। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के विपिन सिंह, बीपीएम सत्येंद्र श्रीवास्तव, डीईओ विनोद गोविंद राव, अनिल कुशवाहा, जय सिंह, ममता, भावना, कविता, श्वेता, रिंकी रानी, सरोज, संध्या, संगीता, पूनम, प्रेमशीला सहित स्वास्थ्य कर्मी, आशा व एएनएम मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking