News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गण्डक नदी के बेगवती धारा पिछले पाँच दिनों से शबाब पर

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 12, 2021  |  7:48 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गण्डक नदी के बेगवती धारा पिछले पाँच दिनों से शबाब पर WhatsApp
Responsive image
  • अधीक्षण अभियंता ने एसडीएम के साथ किया कटान स्थल का निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गण्डक नदी के बेगवती धारा से पिछले पांच दिनों से महदेवा गांव में कटान जारी है। बाढ़ खण्ड सहित प्रशासनिक निगरानी व कटानरोधी कार्य के बाद भी नदी के कटान को रोकने में सफलता नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को खड्डा विधायक की उच्चस्तरीय शिकायत के बाद अधीक्षण अभियंता गोरखपुर ने एसडीएम के साथ महदेवा के कटान स्थल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से गण्डक का रुख महदेवा गांव की ओर है जिससे किसानों के सैकड़ों एकड़ फसलें कटकर नदी में विलीन हो गई हैं। कटान को गांव के नजदीक होता देख ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद से ही एसडीएम अरविंद कुमार व बाढ़ खंड के अभियन्ता कटानरोधी कार्य कराने में जुटे हुए हैं। डीएम एस.राजलिंगम ने भी गांव के कटानस्थल का आकस्मिक दौरा कर पांच से छ: दर्जन परिवारों को गांव के सरकारी विद्यालय में विस्थापित करा भोजन कराने का निर्देश दिया व कटानरोधी कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिए। बुधवार को बांस, बोरियों में मिट्टी डम्पिंग करा कटान को रोकने का प्रयास दिन रात जारी है। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम अरविंद कुमार गांव को बचाने व कटानरोधी कार्य के निगरानी में पूरी बुधवार को दिन व रात में भी रातभर जगकर कैम्प किया। विधायक के उच्चस्तरीय शिकायत के बाद अधीक्षण अभियन्ता गोरखपुर के.के. राय एसडीएम के साथ गुरुवार को महदेवा के कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कटान रोकने के हर सम्भव कार्यों पर जोर देकर कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, सहायक अभियंता मनोरंजन कुमार, सहायक अभियंता अमर सिंह, सहायक अभियंता सुधांशु शुक्ला, भगवान यादव, राकेश कुमार, सुनील यादव, नवीन शुक्ला, रवि कनौजिया राजस्व निरीक्षक लेखपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking