खड्डा/कुशीनगर। माँ भगवती सेवा समिति बरवारतनपुर द्वारा आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम सोमवार को गांव स्थित इण्टरमीडिएट कालेज परिसर में विधि- विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य पं. पवन तिवारी ने संपन्न कराया। समिति के महासचिव एवं यजमान सुनील राव परिवार संग शामिल रहे।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीकांत राव समिति के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी, शिवप्रसाद चौरसिया, अजय राव, चंद्रशेखर सिंह, कुणाल राव, भाजपा नेता पवन राव, राजेश राव, हरि राम यादव, प्रभंस यादव, सुबास यादव, पं. ओमप्रकाश द्विवेदी, विश्वम्भर राव, विश्वनाथ राव, अदालत यादव सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…