खड्डा/कुशीनगर। कस्बे के स्टैंट बैंक चौराहे के समीप आरा मशीन के पास स्थित एक माइक्रो फाइनेंस बैंक के सामने खड़ी बाइक के चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गई बाइक के खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।
सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव निवासी अमरजीत कुमार पासवान ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 27 अप्रैल को अपने बैंक कर्मचारी की बाइक को लेकर जरूरी काम से गया था, शाम 5 बजे बैंक के सामने बाइक खड़ा कर बैंक कार्यालय में चला गया। शाम 8 बजे जब बाहर निकला तो बाइक गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद पता नहीं चलने पर पीड़ित ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…