खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा के समीप शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के पास गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड पर एक शव पड़ा होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।मृतक के शरीर पर केवल काला कच्छा एवं शरीर जगह -जगह कटा पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि रेलवे लाइन से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…