News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: जमीन विवाद में भाई बना जल्लाद, छोटे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट! पढ़े पूरी खबर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 6, 2021  |  11:52 PM

2,620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: जमीन विवाद में भाई बना जल्लाद, छोटे भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट! पढ़े पूरी खबर

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव में रविवार की देर शाम पुराने जमीनी विवाद से खार खाए बडे भाई ने परिवार संग धावा बोल अपने छोटे भाई को पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर परिवार के दरवाजे को घेर लिया। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस को भी ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। पुलिस ने गम्भीर स्थिति में घायल को तुर्कहां अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित खड्डा व अन्य थानों की पुलिस मुश्तैद है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार बोधीछपरा गांव निवासी स्व. गोरख सिंह की दो पत्नियों से चन्द्रभान सिंह व जय प्रकाश सिंह हैं जबकि दूसरी पत्नी से नीरज सिंह व दुर्गेश सिंह हैं। मृतक जय प्रकाश सिंह का अपने सगे भाई चन्द्रभान सिंह से पुराना जमीनी विवाद चलता आ रहा है। रविवार की देर शाम 7.30 बजे के करीब जयप्रकाश सिंह रोज की भांति लक्ष्मी यादव के दरवाजे पर बैठकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे कि चन्द्रभान सिंह का लड़का जयप्रकाश के लड़के से उलझ गया। जयप्रकाश अपने बेटे को समझा ही रहे थे कि चन्द्रभान सिंह परिवार सहित जयप्रकाश पर हमलावर होकर लाठी डण्डे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इक्टठा हुए तबतक हमलावर अपने घर में घुस गये। गांव के लोग घटना को लेकर आक्रोशित होकर चन्द्रभान का घर घेर लिया व झप्पर आदि उजाड़ने लगे। पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीण उग्र हो गये व भारी भीड़ में पुलिस के वाहन का शीशा भी टूट गया। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर हटाया व घायलावस्था में ही जयप्रकाश सिंह को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है। मौके पर तनाव को देखते हुए सीओ शिवाजी सिंह, खड्डा थानाध्यक्ष आरके यादव सहित अन्य थानों की फोर्स मौजूद है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक गांव में फोर्स तैनात है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

हनुमानगंज की घटना के विषय ने क्या कहते है अपर पुलिस अधीक्षक देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking