खड्डा/कुशीनगर। गन्ना विकास समिति खड्डा में किसानों के गन्ने का सर्वे पेड़ी और पौधा के चलते शून्य होने की जानकारी होने पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुप्रियमय मालवीय ने बुधवार को जिला गन्ना अधिकारी को पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। डीसीओ ने समाधान के आश्वासन दिए।
बुधवार को गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुप्रियमय मालवीय ने जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी से मुलाकात कर गन्ना किसानों का सर्वे शून्य होने की बावत पत्र सौंपकर बताया कि गन्ना किसानों का इस वर्ष फसल अच्छी दशा में है लेकिन पेड़ी और पौधे का सही सर्वे नहीं हो पाने के कारण अधिसंख्य किसानों का सर्वे शून्य हो गया है जिससे मेहनत से गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को सप्लाई पर्ची नहीं मिल पाएगी और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। डीसीओ ने श्री मालवीय को उचित समाधान का आश्वासन दिया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…