News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कनेडियन मटर एक ट्रक, चार पिकप पर लदे हुए बरामद, कुछ संधिग्ध हिरासत में

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 2, 2021  |  8:01 PM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कनेडियन मटर एक ट्रक, चार पिकप पर लदे हुए बरामद, कुछ संधिग्ध हिरासत में

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तस्करी कर भारी मात्रा में कनेडियन मटर को थाना क्षेत्र खड्डा से लेकर जाने की सूचना पर जिले के एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक सहित तीन थानों की पुलिस ने रविवार देर रात एक ट्रक व चार पीकप से भरी मटर लदी गाड़ियों को पकड़कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया है। सोमवार को एडीएम की सूचना जिला खाद्य सूचना अधिकारी व वाणिज्यकर अधिकारी की टीम ने नमूनों का परीक्षण सहित जांच प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। इस कार्रवाई से तस्करों में हडकम्प मची हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

कुशीनगर के एडीएम विन्ध्यवासिनी राय व एडिश्नल एसपी एपी सिंह, कोतवाली पडरौना, नेबुआ नौरगिया आदि थाने की पुलिस फोर्स के साथ रविवार आधी रात को खड्डा थाने के लखुआ गांव के हसनु टोला में छापेमारी कर लगभग 800 बोरी मटर लदी ट्रक व चार पीकप कब्जे में लेकर गोदाम स्वामी व वाहन चालको को हिरासत में लेकर थाने को सौंप दिया गया।इसके बाद कस्वे के स्टेट बैंक तिराहे के पास स्थित एक गल्ला की दुकान से भी 123 बोरी मटर बरामद कर उसे भी हिरासत में लिया गया। सोमवार दोपहर को एडीएम के आदेश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिकचन्द सिंह अपने टीम के साथ थाने पहुँचे व मटर का नमूना एकत्र कर इसे झांसी स्थित प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता आदि की रिपोर्ट ली जाएगी। जांच रिपोर्ट आने तक मटर को एक गोदाम में रखकर सील की कार्यवाई की तैयारी चल रही है। कुशीनगर के वाणिज्य कर अधिकारी रविन्द्र शुक्ला सहायक वाणिज्य कर अधिकारी बालक राम ओझा, भारत चन्द्र गुप्ता सहित अभिहित अधिकारी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, बृजेश कुमार आदि अधिकारी सैम्पलिंग, वजन सहित अन्य प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिकचंद ने बताया की मटर का सैम्पल एकत्र कर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने तक मटर जप्त रहेगा।इस संबंध में एस ओ रामकृष्ण यादव का कहना है की उच्चाधिकारियों के आदेश पर संबंधित विभाग की कार्रवाई चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking