News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कट्टा, कारतूस व एक गाय के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2022  |  6:25 PM

759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कट्टा, कारतूस व एक गाय के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछितो व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस टीम ने बुधवार को कोहरगड्डी गांव के समीप से एक पशु तस्कर को एक देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस सहित एक गाय के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

खड्डा के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर पुलिस टीम में उनके साथ एस आई पीके सिंह, एस आई उमेश कुमार सिंह, उमेश कुमार, हेकां. वीरेंद्र यादव, कां. विश्वजीत यादव व चन्दन यादव के साथ कोहरगड्डी गांव के समीप से गाय को साथ लेकर जा रहे एक पशु तस्कर के कब्जे से एक देशी कट्टे के साथ एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर अयूब उर्फ टेनी पुत्र इशरार निवासी भुजौली थाना खड्डा के विरुद्ध मु.अ.संख्या 89/2022 धारा 3/5/8 गो-बध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम सहित 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking