खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा में गुरुवार को दरवाजे पर खेल रहे एक बच्चे का पैर बाइक की ठोकर से फैक्चर हो गया। सीएचसी तुर्कहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्रामसभा लक्ष्मीपुर पडरहवा में गुरुवार को सोनू राय पुत्र संजय राय (उम्र 7 वर्ष) दरवाजे पर खेल रहा था कि इसी दरमियान एक तेज रफ्तार की बाइक से उसे ठोकर लग गई। जिससे वह दरवाजे पर ही गिर कर घायल हो गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने पैर फैक्चर होने की दशा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…