News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अज्ञात महिला का ट्रैक पर कटा हुआ मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2024  |  4:21 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अज्ञात महिला का ट्रैक पर कटा हुआ मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के बंधे के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
  • खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा स्टेशन से पनियहवा स्टेशन की ओर जाने वाले रेलवे लाइन पर अहिरौली गांव के बंधे के समीप ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की कटी लाश बरामद हुई। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के बंधे के समीप मंगलवार की सुबह ट्रैक की ओर गए लोगों ने एक 25 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटा शव देखकर सन्न रह गये, देखने वालों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए लोगों से पुछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है और शिनाख्त कराने की कार्रवाई में जुटी हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में ट्रैक से गुजरी किसी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हुई है।

एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्चरी हाउस में शिनाख्त के लिए शव सुरक्षित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking