खड्डा/कुशीनगर। नदी में लापता हुए युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी है लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है। एसडीआरएफ टीम स्टीमर के सहारे खोजबीन में जुटी हुई है।
बताते चलें कि गुरुवार को खड्डा कस्बे के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी बच्चा लाल गुप्ता के दूसरे पुत्र और पेशे से फार्मासिस्ट अभय गुप्ता 25 वर्ष अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से निकलकर भैसहा गांव स्थित पीपा पुल के समीप तीनों नदी में स्नान करने उतरी गए, कुछ देर बाद तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे यह देख पास मौजूद एक लड़का नदी में कूदकर दो दोस्तों को बाहर कर दिया लेकिन अभय नदी में लापता हो गए। घटना को सुनकर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, चैयरमेन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से काफी तलाश कराई गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विधायक के निर्देश के बाद शुक्रवार को गोरखपुर से डेढ़ दर्जन एसडीआरएफ टीम के जवान सब इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार की अगुवाई में युवक की तलाश में सर्च आपरेशन में जुटी हुई है लेकिन खबर लिखे जाने तक अभी पता नहीं चल सका है। तहसील महेश कुमार, खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय सहित पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहकर खोजबीन में जुटे हुए हैं।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…