खड्डा/कुशीनगर ( न्यूज अड्डा)। खड्डा इलाके के रामपुर जंगल गांव में बुखार से तीन बच्चों की मौत और आधा दर्जन बच्चों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी होने पर कुशीनगर के सीएमओ डा. सुरेश पटारिया प्रभावित गांव में पहुंचकर डाक्टरों सहित चिकित्सीय टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को सीएमओ डा. सुरेश पटारिया रामपुर जंगल गांव पहुंच बुखार से प्रभावित सभी परिवारों के अलावा बुखार से तीन परिवार के नौनिहालों के मौत की जानकारी ली। रिपोर्ट को देखकर सीएमओ ने बताया कि एक बच्चे अथर्व की जेई से जबकि धर्मा व नितेश साहनी की वायरल बुखार से मौत हुई है। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेन्दु भुषण से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार से प्रभावित बच्चों के ईलाज व रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने एमवाईसी से गांवों में स्वास्थ्य टीम को लगातार कैम्प करने व जलजनित बीमारियों के प्रभावी व समुचित रोकथाम के निर्देश दिए। मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव व साफ सफाई के लिए ग्राम पंचायत से कराने को कहा। इस दौरान खड्डा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…