खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार से पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बुधवार को सफेद बालू से भरी ट्रक को बिना कागजात पाए जाने पर थाने भिजवा कर सीज की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से बालू खनन कर परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में अवैध बालू भरी ट्रक से परिवहन कर सफेद बालू उतारा जा रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा पड़रौना से खड्डा की ओर आ रहे थे। उन्होंने सफेद बालू ट्रक से उतारते देख चालक से कागजात की मांग की जिस पर वह बालू से संबंधित कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। सीओ ने बालू लदी ट्रक को थाने भेज सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ संदीप वर्मा ने कहा है कि बिहार से अवैध रुप से सफेद बालू लाकर गिराई जा रही थी। चालक द्वारा कागज न दिखा पाने से ट्रक को सीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक खड्डा थाने पर खड़ा करा दिया गया है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…