खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर शनिवार को एक कंपनी के अधिकारियों ने खड्डा पुलिस के साथ चार दुकानों में छापेमारी की। टीम को कंपनी के लोगो लगी नकली तार के डिब्बे दुकान में पाए गए। कंपनी इंजिनियर की तहरीर पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक हैवेल्स कंपनी के इंजीनियर आशीष यादव, सुरक्षा अधिकारी जगवीर यादव एवं अधिकारियों की टीम खड्डा थाने पहुंच अपनी कंपनी के नकली सामान बेचने की शिकायत की। खड्डा पुलिस इंस्पेक्टर अपराध मनमोहन मिश्रा के साथ टीम ने कस्बे के दिव्या इलेक्ट्रिक एवं हनुमान मंदिर रोड पर स्थित मनोज इलेक्ट्रॉनिक पर छापेमारी के दौरान कंपनी के नकली तार के पैकेट बरामद हुई। कंपनी इंजिनियर आशीष यादव के तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार सत्यनारायण, विजय शंकर, मनोज रौनियार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…