News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नवागत डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2023  |  7:05 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नवागत डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त, मौके पर 8 का हुआ निस्तारण
  • हम सभी का दायित्व है कि समस्याओं का समाधान करायें-डीएम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 59 फरियादियों ने बारी- बारी से से जिलाधिकारी के समक्ष अपनी फरियाद रखी। मौके पर 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने शेष बचे प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय ढंग से समयबद्ध तरीके से समाधान के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग से 21, पुलिस से 08, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त 04, विभाग विभाग 06, खाद्य एवं रसद 07 अन्य से संबंधित कुल 13 मामले आए जिसमें से राजस्व से संबंधित 4 एवं खाद्य एवं रसद से 1 मामले सहित अन्य 3 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में रसोइया ने मानदेय बढ़ोतरी, हनुमानगंज के प्रधान आनंद चौहान ने सार्वजनिक खडंजे पर एक व्यक्ति के अतिक्रमण एवं गुलरिहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गुलरिहां गांव से हरपुर राजवाहा पर सड़क पटरी पर बालू, मिट्टी कुड़ा करकट हटवाए जाने की सिंचाई विभाग से मांग की।

संजय पाण्डेय ने पशुपालन विभाग से पशुओं में फैली लंपी बीमारी के रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीकाकरण कराने की मांग डीएम से की जिसपर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य समस्याओं का समाधान विश्वसनीय ढंग से हो, ताकि शिकायत कर्ता को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। हम सभी के अंदर आवेदनकर्ता के प्रति सम्मान की भावना व संवेदनशीलता होनी चाहिए। बेहतर होगा कि आज सभी अधिकारी गण इस क्षेत्र में आये हैं तो मामले का स्थलीय निरीक्षण कर आज ही निस्तारण करने का प्रयास करें, ताकि शिकायत कर्ता का आपके प्रति/विभाग के प्रति विश्वास बढ़े। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामले जिनके निस्तारण में व्यवधान हो ऐसे मामलों के सम्बन्ध में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं, तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करें, किसी भी मामले में जबरदस्ती ना करें। हम लोगों को शिकायतों का संजीदगी, शालीनता से लेना चाहिये। हमारे पास जो भी आता है पीड़ित ही आता है हम सभी जनता का सेवक है इस लिए शिकायत कर्ता के प्रति सम्मान रखें। इस अवसर पर तोरिया की मिनी किट का वितरण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर मेनका द्वारा 07 कृषकों में किया गया।

इस दौरान डीडीओ कल्पना मिश्र, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, डीएसओ दिलीप कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीआईओएस रविन्द्र कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य, एसडीएम आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार, सीओ संदीप वर्मा, बीडीओ विनीत यादव, एसएचओ खड्डा आशुतोष सिंह, हनुमानगंज अजय पटेल, नेबुआ-नौरंगिया अतुल श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking