- समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, टीम गठित कर समस्याओं का करें समाधान-एसडीएम आशुतोष
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 22 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें 3 प्रार्थनापत्रों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता एवं तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें 22 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को बारी- बारी से अधिकारियों को अवगत कराया। तीन फरियादियों की समस्या का मौके पर समाधान करा दिया गया। एसडीएम ने बाकी बचे 19 प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, खड्डा व हनुमानगंज थाने के एसआई, कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल बृजनारायण सिंह, विभव शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, विपिन मणि, अनिल चौहान, करूणाकरण चौरसिया आदि लेखपाल मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…