News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न 

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 2, 2023  |  5:22 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न 
  • समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, टीम गठित कर समस्याओं का करें समाधान-एसडीएम आशुतोष 
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 22 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें 3 प्रार्थनापत्रों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता एवं तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इसमें 22 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को बारी- बारी से अधिकारियों को अवगत कराया। तीन फरियादियों की समस्या का मौके पर समाधान करा दिया गया। एसडीएम ने बाकी बचे 19 प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, खड्डा व हनुमानगंज थाने के एसआई,  कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल बृजनारायण सिंह, विभव शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, विपिन मणि, अनिल चौहान, करूणाकरण चौरसिया आदि लेखपाल मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking