खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील में शनिवार को एसडीएम आशुतोष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 43 मामले आए जिसमें से पांच मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार रवि यादव एवं बीडीओ खड्डा विनित यादव उपस्थित रहे। विभिन्न मामलों जैसे पुलिस, राजस्व एवं पुलिस राजस्व संयुक्त, विकास से संबंधित कुल 43 फरियादियों ने अधिकारियों से अपनी फरियाद की जिसमें 5 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।
एसडीएम आशुतोष ने बाकी बचे मामलों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश संबंधित को दिए। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…