खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के नये तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 8 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया।
तहसील सभागार में एसडीएम भावना सिंह की अध्यक्षता एवं सीओ संदीप वर्मा एवं नायब तहसीलदार रवि यादव की उपस्थिति में पुलिस, राजस्व, विकास सहित कुल 46 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद रखी जहां मौके से 8 शिकायती पत्रों का समाधान क्या दिया गया।
एसडीएम ने शेष 38 प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उसे गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समयावधि के भीतर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एचएचओ खड्डा अमित शर्मा, हनुमानगंज पुलिस के अधिकारी सहित राजस्व के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…