News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद में जागरुक लोगो ने बढ़ाया हाथ

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 18, 2021  |  4:55 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद में जागरुक लोगो ने बढ़ाया हाथ

खड्डा/कुशीनगर। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश व गण्डक बराज से अत्यधिक पानी छोड़े जाने से खड्डा थाना क्षेत्र के यूपी बिहार सीमा पर स्थित गांव शालिकपुर व महदेवा सहित अन्य गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ऐसे में जनजीवन व पशुओं के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया। शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट अश्वनी कुमार व प्रवुद्ध कुमार’प्रिंस’ द्वारा महदेवा गांव में घर- घर चिउड़ा, गुड़ वितरित किया गया।
महदेवा गांव में बाढ़ का पानी हटने के साथ ही तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ पीडितों के लिए भोजन बनवाया जा रहा है। इसी क्रम में एडवोकेट अश्वनी कुमार, प्रवुद्ध कुमार’प्रिंस के साथ महदेवा गांव पहुंचकर सभी घरों में राहत सामग्री में गुड़, चिउड़ा आदि वितरित करते हुए बाढ़ पीडितों की मदद की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक विपदा में सभी समर्थ लोगों को बढ़ चढ़कर मदद करनी चाहिए। इस दौरान मुसहर नेता योगेन्द्र मुसहर, प्रधान नथुनी कुशवाहा, सुरेन्द्र साहनी, महन्थ यादव, सुधीर कुमार, लालू मुसहर, सुरेश यादव, श्रीकुशवाहा, श्रीकांत बीन, जगदीश, हरिलाल, झौली आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking