News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सोहरौना रेलवे ढ़ाले के समीप ट्रैक पर दो भागो में कटा मिला शव, बेतिया जिले का निवासी है मृतक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 9, 2024  |  10:51 AM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सोहरौना रेलवे ढ़ाले के समीप ट्रैक पर दो भागो में कटा मिला शव, बेतिया जिले का निवासी है मृतक
  • सोहरौना ढ़ाले के फाटक संख्या 316/20 के समीप ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन से पश्चिम सोहरौना ढ़ाले के समीप सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय युवक का दो भागों में कटा शरीर रेल ट्रैक पर मिला, सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक के पास मिले मोबाइल और दवा की पर्ची के आधार पर उसकी पहचान विनोद महतो बेतियां बिहार के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना ढाला संख्या 316/20 के समीप रेलवे ट्रैक पर दो भागो में कटा एक युवक का शव देख लोगों ने शोर किया तो स्टेशन मास्टर ने जीआरपी प्रभारी रामदयाल यादव को सूचना दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों एवं कस्बे के गुड्डू गुप्ता के सहयोग से रेलवे ट्रैक से शव को दूर कर छानबीन की तो दवा का पर्चा, पाकेट में मोबाइल और अण्डर बियर के थैली में कुछ नकद पैसे मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया की मोबाइल से घर वालों से बात करने पर पता चला है कि युवक पत्नी का दवा लेने जननायक एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे थे। मृतक की पहचान बिहार प्रांत के बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैजवलिया गांव निवासी विनोद महतो 35 वर्ष के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बच्चे और दो बच्चियां हैं। चौकी प्रभारी रामदयाल यादव ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक का मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking