खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल गांव के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में शनिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पानी में उतराता शव देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने नहर के फाटक पर फंसे शव को बाहर निकलवा कर शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल नहर में शनिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पानी में उतराता हुआ शव देख उधर से गुजर रहे लोगों में सनसनी फ़ैल गई। धीरे -धीरे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर खड्डा पुलिस के उपनिरीक्षक जीयेलाल कन्नौजिया, सिपाही धीरज कुमार, राहुल, अरविंद गौड़ मौके पर पहुंचकर नहर से शव बाहर कराया। शव की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित करा दिया है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि नहर में एक उतराते पुरुष की लाश बरामद की गई है। शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…