खड्डा/कुशीनगर। सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग बोगी के शौचालय में सोमवार को एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन के चालक की सूचना पर पनियहवा में जीआरपी पुलिस ने शव को उतार कर एम्बुलेंस से सीएचसी खड्डा पहुंचाया। मृतक की पहचान बालदेव प्रसाद बर्नवाल निवासी पुरैना चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रुप में हुई है।
सोमवार को गोरखपुर की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पनियहवा स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को ट्रेन के दिव्यांग बोगी में एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना दी। स्टेशन से इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। सूचना पर जीआरपी के चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव, हेड कांस्टेबल रामसिंह, कान्स्टेबल आशुतोष राय स्टेशन पहुंचकर बोगी से उतरवा कर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक व्यक्ति के साथ एक ट्राली बैग, एक सादा बैग और मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान बालदेव प्रसाद पुत्र अमिका बर्नवाल उम्र 65 वर्ष निवासी पुरैना थाना चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रुप में हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को भी सूचना दे दी है। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी रामदयाल यादव ने कहा कि शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[6:41 pm, 6/5/2024] +91 99366 09452: जीआरपी को ट्विटर पर टैग किया जाय….
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…