News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आम के पेड़ से लटकता मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2023  |  10:16 AM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आम के पेड़ से लटकता मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस WhatsApp
Responsive image
  • घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गैनही जंगल में बुधवार की सुबह एक पैंतीस वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटकता मिला। शव देखकर गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस पेड़ से शव को उतरवा पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल निवासी मनोज सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र स्व. भगवान सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सुबह जब परिजनों ने उनके पेड़ से लटकते शव को देखा तो सभी सन्न रह गए। घटना को सुन गांव में सनसनी फ़ैल गई एवं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंचे खड्डा थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, एसआई शर्मा सिंह यादव, कां. दीपक यादव, उमेश यादव ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतक मनोज सिंह, पत्नी और दो लड़की एक 5 साल और 3 साल का छोड़ गए हैं। घटनास्थल पर ग्राम प्रधान उमेश गौड़, विनय सिंह, आनन्द सिंह, विनोद सिंह, भोरिक प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking