News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तुर्कहां नाले में एक अधेड़ का पानी में उतराता मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 16, 2023  |  3:34 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तुर्कहां नाले में एक अधेड़ का पानी में उतराता मिला शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां नाले में लक्ष्मीपुर मुस्तकील निवासी असमुद्दीन 70 वर्ष का मिला पानी में उतराता शव, पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां नाले में सोमवार की दोपहर एक अधेड़ का शव देख राहगीरों में सनसनी मच गई। सूचना आम होते ही ग्राम प्रधान को सूचना हुई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव के समीप तुर्कहां नाला है। सोमवार की दोपहर सड़क से गुजर रहे लोग नाले में एक उतराता शव देख शोर मचाया तो देखने भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ग्राम प्रधान आनंद चौहान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने खड्डा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर करा पहचान कराई तो शव की शिनाख्त असमुद्दीन ऊर्फ जालिम पुत्र खलील उम्र 70 वर्ष के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मूल रूप से जनपद कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले हैं और खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुस्तकीम अपनी ससुराल के गांव में जमीन लेकर रहते हैं। वहीं लोग पारिवारिक अवसाद में कुछ दिनों से रहने की बात कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक असमुद्दीन के शव को नाले से निकलवाया गया है। शिनाख्त के बाद पंचनामा कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking