News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: चार दिन पहले नहर में लापता युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 4, 2024  |  4:06 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: चार दिन पहले नहर में लापता युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम WhatsApp
Responsive image
  • गुरुवार को मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के बंजारी पट्टी के समीप चौथे दिन मिला युवक का शव
  • इकलौते बेटे के मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्बा के लोहिया नगर निवासी नहर में लापता 20 वर्षीय युवक गोलू उर्फ अभिषेक यादव का शव चार दिन बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के सहयोग से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि चार दिन पूर्व नये वर्ष पर दोस्तों के बुलाने पर पिकनिक मनाने गए खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर 3 लोहिया नगर निवासी गोलू उर्फ अभिषेक 20 बंजारी पट्टी नहर के रेलवे पुल से नहर में गिरकर लापता हो गया था। मौके पर उसके कपड़े आदि बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक के ढूंढ़ने का हर संभव प्रयास किया लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल सका। दूसरे दिन खड्डा पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ स्टीमर नांव से लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने नहर का पानी बंद कराकर चौथे दिन गुरुवार को नहर में बोट लेकर सर्च आपरेशन चलाया और दोपहर के पहले नहर पर बने रेलवे ट्रैक से 50 मीटर दूर युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय का कहना है कि नहर में लापता युवक गोलू उर्फ अभिषेक के शव को नहर से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अन्य आवश्यक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking