खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोहरगड्डी गांव के समीप शुक्रवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के समीप बह रही मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला है। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया तो शव की पहचान कोहरगड्डी निवासी किताबुद्दीन के पुत्र 40 वर्षीय शहाबुद्दीन के रुप में हुई।
कोहरगड्डी के ग्रामीणों में चर्चा है कि शहाबुद्दीन काफी दिनों से असाध्य बीमारी कैंसर और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। संभावना है कि इन्हीं वजहों को लेकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर कोहरगड्डी के समीप गुरुवार की देर रात्रि में ही अज्ञात कारणों से डूबकर उसकी मृत्यु हो गई है। खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…