News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: सहजौली गांव में मायके में रह रही विवाहिता की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 13, 2023  |  8:16 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सहजौली गांव में मायके में रह रही विवाहिता की मौत
  • बुधवार दोपहर की है घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चमरडीहा के सहजौली टोले में एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर कहीं चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा के सहजौली टोला के रहने वाले दीनानाथ की पुत्री डुगरी की शादी छः माह पूर्व महराजगंज जनपद के थाना निचलौल के करमहीं गांव निवासी शिवलाल के साथ हुई थी। पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते डुगरी मायके में रह रही थी। इसको लेकर तीन दिनों से रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हो रही थी। डुगरी की मां कौशल्या ने बताया कि मामला सुलझ गया था लड़की अपने ससुराल जाने को राजी थी। दामाद शिवलाल वाहन लाने अपने घर चले गए थे। परिवार के लोग खेती बारी के चलते बाहर थे कि दोपहर में छत पर गेहूं पसारने के लिए लड़की सीढ़ी पर चढ़ी थी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गिरकर उसकी मौत हो गई। शाम को जब सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन शव को कहीं लेकर चले गए थे।

एसआई ओमप्रकाश यादव पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking