खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग में सर्पदंश से कक्षा नौवीं की एक 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सर्पदंश शिकार लड़की का पीएम नहीं कराने की शर्त पर दाह संस्कार कर दिया गया है।
मठियां बुजुर्ग निवासी रविंद्र गुप्ता की पुत्री कुमारी सरस्वती उम्र 16 वर्ष शुक्रवार की रात 8:00 बजे घर में खाना बना रही थी इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया जिससे उसकी तवियत बिगड़ने लगी। आनन- फानन में घर के लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव के निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया इसलिए शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…