खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नेबुआ मार्ग पर अक्सर सड़क एक्सीडेंट में दर्जनों लोग असमय जान गवां बैठे हैं। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा शिवदत्तछपरा नहर के समीप सोमवार की देररात एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा महेसरा निवासी प्रद्युम्न सिंह उर्फ विकास (23 वर्ष) सोमवार की देररात खड्डा की ओर से बाईक से घर जा रहे थे। अभी वह शिवदत्तछपरा नहर के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार की चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। ठोकर मारकर अज्ञात वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…