News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तीन दिनों पूर्व जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, 200 परिवारों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 18, 2022  |  10:35 AM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तीन दिनों पूर्व जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, 200 परिवारों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
  • खड्डा बिजली घर के पनियहवा फीडर से होती है बोधीछपरा गांव में बिजली सप्लाई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बोधीछपरा गांव का ट्रांसफार्मर जलने से लोग बीते तीन दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में लोगों के घरों की बत्तियां गुल हैं, जो भीषण गर्मी में पंखे झेलने को मजबूर हैं। गांव के लोगों ने बिजली विभाग से जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

खड्डा-पनियहवा मार्ग पर सिरसियां व बोधीछपरा सीमा पर सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व धू-धूकर जलने लगा जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने काफी सूझबूझ से ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया जिससे गांव में आगजनी की घटना बच गयी। गांव निवासी प्रवुद्ध कुमार”प्रिंस”, बबलू यादव पहलवान, मनोज कुमार, संदीप यादव आदि ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से लगभग 200 घरों का कनेक्शन हैं जो बिजली की समस्या से तीन दिनों से झेलने को मजबूर हैं। विभाग में शिकायत की गयी लेकिन समस्या का समाधान अभी नहीं हो सका है। टोलफ्री नं. पर बात नहीं हो पा रही है। ग्रामीण मनीष कुमार, गम्हा, संतोष वर्मा, राधाकिशुन, गौदी देबी, कैलाशपति, गोपीचंद, शंकर, राजकिशोर पासी, हलीम मियां, सलीम, वकील, मु. सहिद, रामप्रवेश साहनी, नथुनी चौहान आदि ने बिजली विभाग से जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking