News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पुलिस उप महानिरीक्षक एन.कोलांची पहुंचे बिहार वार्डर के सालिकपुर पुलिस चौकी, दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 21, 2024  |  3:44 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पुलिस उप महानिरीक्षक एन.कोलांची पहुंचे बिहार वार्डर के सालिकपुर पुलिस चौकी, दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रखने के निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बिहार वार्डर पर स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी का पुलिस उप महानिरीक्षक एन.कोलांची ने आकस्मिक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान हर आने- जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत तथा कानून व्यवस्था एवं यातायात रुट डायवर्जन को लेकर नोडल अधिकारी उपमहानिरीक्षक एन. कोलांची ने बिहार वार्डर पर स्थित खड्डा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय से क्षेत्र के विषय में जानकारी ली।

उन्होंने बिहार राज्य से कुशीनगर के तरफ आ रहे वाहनो पर सतर्कता दृष्टि रखने, शांन्ति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, साथ ही संदिग्ध व्यक्ति एवं बस्तुओं पर सतत निगरानी करने एवं वाहन चेकिंग के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान एचएचओ नीरज कुमार राय, निरीक्षक अपराध मनमोहन मिश्रा, चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल दीपू कुंअर, रमेश चन्द्र यादव, कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, यशवंत यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking