News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन जन का विकास- विधायक विवेकानंद पाण्डेय

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2024  |  8:02 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन जन का विकास- विधायक विवेकानंद पाण्डेय WhatsApp
Responsive image
  • विधायक ने नागरिकों को आंग्ल नव वर्ष 2024 की दी बधाई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत एकडंगी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रमाण पत्र वितरित किया। गांव पहुंची प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पंचायत भवन पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक जाति, वर्ग, धर्म के लोगों का विकास हो रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कटिबद्ध है। अन्त्योदय, पात्र गृहस्थी राशनकार्ड, पेंशन, उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री आवास, जन-धन योजना, नि:शुल्क राशन जैसी तमाम कल्याणकारी योजनाएं आम लोगों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो रही हैं। जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि गांव के आम जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने और नयी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी देना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा उद्देश्य है।

ग्राम प्रधान राजकुमार साहनी ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सहकारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुप्रियमय मालवीय, नोडल अधिकारी रविन्द्र प्रसाद, कुणाल राव, शशिकांत मिश्रा, पवन राव, अनुराग प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान गणेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान सरवन कुशवाहा एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking