News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जिलाधिकारी ने किया नदीपार बसे आधा दर्जन गांवों का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 11, 2021  |  8:59 PM

1,084 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जिलाधिकारी ने किया नदीपार बसे आधा दर्जन गांवों का स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्यविकास अधिकारी सहित जनपद के आलाधिकारी खड्डा इलाके के नदीपार बसे आधा दर्जन गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने का सम्बंधित को दिशा निर्देश देते हुए बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सभी अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के साथ सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम विन्ध्यवासिनी राय, सीएमओ नरेन्द्र गुप्ता नदी पार बसे बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सोहगीबरवा, बसन्तपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर गांवों में पहुंचकर बाढ़ पूर्व शरणालय स्थल, स्कूल, पंचायत भवन, चिकित्सालय सहित शिवपुर पुलिस चौकी का निरीक्षण करते हुए सम्वन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार से सोहगीवरवां प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ बचाव हेतु एस डी आर एफ की टीम की तैनाती के निर्देश दिया। बाढ़ शरणालय स्थल शिवपुर का निरीक्षण करते हुए शीघ्र सभी जरूरी संसाधन को पूर्ण करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी टीम वर्क से कार्य करें। मानसून आने के पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बाढ़ कंट्रोल कक्ष को क्रियाशील करते हुए बंधे के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर अधिकारी भ्रमण करें। 15 जून को जनपद में अलर्ट लागू किया जाए। इसके लिए प्रशिक्षित लोगों की निरंतर निगरानी में लगाया जाए। जरुरी होने पर राहत सामग्री की ब्यवस्था तत्काल सुनिश्चित हो। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से फूड पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाढ़ की दृष्टि से अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील गांव में नौकाओं की उपलब्धता अभी से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य के लिए बड़े और मध्यम आकार की नौकाएं ही उपयोग में लाई जाएं। छोटे आकार की नौका किसी भी दशा में इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए। बाढ़ बचाव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बाढ़ के दौरान संक्रामक बीमारी से निपटने की तैयारी रहे। पशुओं के लिए भूसे, हरे चारे, चोकर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बिहार के रास्ते नौरंगिया होते हुए खड्डा क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। रास्ते में पड़ने वाले रोहुआ नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार, एक्सईएन बाढ़ खण्ड, एक्सईएन सिंचाई विभाग, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, एक्सईएन विद्युत, डीएफओ, डी.सी. मनरेगा, डी.पी.आर.ओ., डी.एस.ओ, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बी.एस.ए सहित तहसीलदार डा. एस.के राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, बीडीओ आनन्द प्रकाश, एस ओ रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking