News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जिलाधिकारी ने मदनपुर सुकरौली, छितौनी बांध सहित नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 12, 2023  |  2:11 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जिलाधिकारी ने मदनपुर सुकरौली, छितौनी बांध सहित नदी के संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • नदी के कटान से प्रभावित महदेवा गांव में जर्जर पुलिया के निर्माण एवं सोलर लाइट लगवाए जाने के निर्देश
  • बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी के निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित संवेदनशील तटबंधों एवं बाढ़ प्रभावित गांव महदेवा का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के साथ बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बांध व ठोकर की सुरक्षा सहित सभी जरूरी निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली के ठोकर नं. 2 पर बुधवार की सुबह जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परक्यूपाइन का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी हनुमानगंज गांव के सामने नारायणी नदी के छितौनी बांध किमी. 9.752 पर ठोकर व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कतादृष्टि बनाए रखने के बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। बांध के ठोकर संख्या 4 एवं स्पर सी पर बरसात में रेन कट व रेट होल के मरम्मत का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी नदी के कटान से प्रभावित गांव महदेवा का निरीक्षण कर नदी के कटान को रोकने के लिए लगाए गए परक्यूपाइन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों व जनता से संवाद स्थापित किया। डीएम ने महादेवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर पुलिया का यथाशीघ्र निर्माण कराने व गांव में सोलर लाइट लगवाए जाने के लिए बीडीओ विनीत यादव को निर्देशित किया।उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, उपजिलाधिकारी खड्डा आशुतोष, तहसीलदार सुमित सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड कुशीनगर, एसडीओ मनोरंजन कुमार, बीडीओ विनीत यादव सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, आनन्द सिंह, रामपरिखन सिंह, महदेवा ग्राम प्रधान नथुनी कुशवाहा, लेखपाल अमन कौशिक, विभव शर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking