खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। बारी-बारी से जिलाधिकारी ने एक एक फरियादियों की शिकायत सुनकर अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 88 मामलों में 8 का मौके पर समाधान क्या दिया।
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी खड्डा सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। डीएम एवं एसपी ने बारी बारी से फरियादियों की फरियाद सुनीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 24, पुलिस विभाग के 19, राजस्व एवं पुलिस के 9, विकास विभाग के 14, स्वास्थ्य विभाग के 02, शिक्षा विभाग 1 एवं अन्य विभागों से संबंधित 19 प्रार्थना पत्र आये जिसमें राजस्व के 4, पुलिस के 1 एवं अन्य 3 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को सभी संबंधित अधिकारियों से त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार सुमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, बीडीओ विनीत यादव, एसएचओ खड्डा अमित शर्मा, हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया, जटहां थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…