News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लापरवाही बरतने पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 15, 2024  |  5:40 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लापरवाही बरतने पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में सुचिता और पारदर्शिता बरतें अधिकारी- डीएम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 71 फरियादियों ने अपने अपने प्रार्थना पत्र सौंपे जिसमें 7 मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने केले के बर्बाद फसलों के सर्वे कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जिलाधिकारी उमेश मिश्र एवं एसपी धवल जायसवाल के समक्ष सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए जनता/ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही शिकायत पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों को त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये गए। बीते 30 मई रात्रि को आए तेज आंधी तूफान में किसानों के खेतों में लगे केले के फसलों की क्षति का सर्वे कार्यों में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के कारण लेखपाल कृष्ण प्रसाद को निलंबित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने एसडीएम ऋषभ पुण्डीर को दिए। डीएम ने कहा कि किसानों के क्षति हुए फसलों के सर्वे कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग से प्राप्त शिकायतों के क्रम में उन्होंने कहा की कोई भी कानूनगो और लेखपाल अपने हल्के में उच्च अधिकारियों के बिना आदेश के कदापि पैमाईश न करें। विवादों को निस्तारित करने के प्रयास करें लेकिन मामले को और विवादास्पद न करें। ज्यादातर मामले राजस्व में पैमाईश से संबंधित होते है इसलिए राजस्व वादों के निस्तारण में सभी अधिकारी/ कर्मचारी सजगता व संवेदनशीलता बरतें। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 7 का मौके से निस्तारण किया गया अवशेष 64 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयंतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ दिलीप कुमार, क्षेत्राधिकारी उमेशचन्द्र भट्ट, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीडीओ विनीत यादव, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय सहित पुलिस, राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking