खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा निवासिनी एक लाचार महिला अपने ही हिस्से की जमीन पर बन रहे शौचालय की टंकी को दबंग पट्टीदारों द्वारा रोके जाने से मजबूर होकर दर दर भटक रही है। पीड़ित महिला ने मामले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाते हुए न्याय की फरियाद की है।
मामला खड्डा कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड संख्या 8 मुहल्ला निवासी गरीब और असहाय झाड़ू वर्तन कर बच्चों को पेट पालने वाली जनता देवी का है। महिला ने एसपी कुशीनगर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि पति तीन भाई हैं और तीनों लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर वर्षों पूर्व आपसी बंटवारा कर अपने अपने हक हिस्सा में घर आदि बनाकर राजी पूर्वक रह रहे हैं। महिला का कहना है कि उसके पति लगभग तीन वर्षों से लापता हैं और घर नहीं आए हैं, आरोप है कि इसी लाचारी का फायदा उठाकर उसके जमीन को हड़पने के नियत से उसके पट्टीदार श्री किशुन और उनकी पत्नी मैंना उसके अपने हिस्से में बन रहे शौचालय की टंकी को बनने नहीं दे रहे हैं और नाजायज़ अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। और मौके पर मारपीट और फौजदारी पर आमदा हैं। महिला का आरोप है कि लगभग 15 दिन पूर्व स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन दबंग पट्टीदार का हौसला बुलंद हैं और अभी भी उसे शौचालय निर्माण कार्य कराए जाने से रोका जा रहा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…