खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने की शिकायत की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट, धमकी सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खड्डा क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी महिला ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ है और दोनों से एक 3 माह का बच्चा है। आरोप है कि पति, सास और ससुर दहेज के रूप में तीन लाख रुपए और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं एतराज करने पर गाली गुप्ता देते हुए उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं। शिकायत पर पति भी उनके साथ मिलकर गाली गलौज, मारपीट कर दहेज की मांग कर रहे हैं। घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति परवेज, सास मैरून नेशा और ससुर इरशाद निवासीगण कोहरगड्डी के विरुद्ध धारा 323,504,506 और 498ए सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 आईपीसी में केश दर्ज कर विवेचना सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…