खड्डा/कुशीनगर। खड्डा में शुक्रवार की सुबह से हो रही भारी बारिश में भी स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा कराए जा रहे टीकाकरण अभियान की रफ्तार कम नहीं हुई। विभिन्न सेन्टरों पर 496 लोगों को कोरोनो का टीका लगाया गया। एकडंगी के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लगाए गये कैम्प में कुल 55 लोगों को टीके लगे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पीएचसी खड्डा में तीन सेन्टर, पीएचसी छितौनी, पीएचसी भुजौली बाजार व एकडंगी व सोनबरसा में कैम्प लगा 496 लोगों को टीके लगाए गए। एकडंगी ग्राम सभा में बारिश के बीच ग्रामप्रधान राजकुमार साहनी के नेतृत्व में लगाए गये टीकाकरण कैम्प में गांव के 55 लोगों का बैक्शीनेशन किया गया। टीकाकरण में पीएचसी के अनिल कुशवाहा, एनएनएम प्रेमा मिश्रा, राधेश्याम साहनी पूर्व प्रधान, ब्यास यादव, जितेन्द्र कुशवाहा, आद्या वर्मा, आशा वर्कर उषा देवी, प्रभावती गुप्ता, अम्बालिका आदि का सराहनीय योगदान रहा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…