News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: चक्रवाती आंधी से दर्जनों दुकानें जमींदोज, तार टूटने व पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप्प

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 18, 2023  |  8:47 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चक्रवाती आंधी से दर्जनों दुकानें जमींदोज, तार टूटने व पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप्प
  • चक्रवाती आंधी के बाद बारिश से तापमान गिरा, उमस व गर्मी पड़ रही भारी
  • इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में रविवार के दोपहर बाद आए चक्रवाती आंधी ने क्षेत्र में तबाही मचाई। पनियहवा चौराहे पर आधा दर्जन छप्पर की दुकानें, घर और रिहायशी झोपड़ियां धराशायी हो गए। वहीं जगह- जगह रास्ते व बिजली पोल पर पेड़ गिरने से जहां आवागमन प्रभावित हुआ तो तमाम स्थानों पर विद्युत पोलों के टूटने और तारों पर पेड़ गिरने से दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर तेज चक्रवाती आंधी से आधा दर्जन छप्पर की दुकानें जमींदोज हो गईं। चौराहे पर डबलू मोदनवाल, सुरेंद्र साहनी, मोहन, सुद्धू गुप्ता, हरिमोहन साहनी, छविला बिन्द आदि लोगों की छप्पर की दुकानें चक्रवात के कारण छतिग्रस्त हुआ वहीं गाँव में महेन्द्र के दरवाजे पर 30 वर्षों का जामुन का पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे आवाजाही बंद हो गया। इसी तरह पनियहवा गांव में नागेन्द्र के घर पर कदम का पेड़, काली मां के स्थान का नीम का पेड़ ऊपर से टूट कर गिरा जिससे बिजली के तार पर डाली गिरने से बिजली का खम्भा टूट कर धाराशाई हो गया। चक्रवाती आंधी से बहोरछपरा, भीम नगर बंधे, रामपुर जंगल, बोधीछपरा, कोटवां आदि दर्जनों गांवों में पेड़ गिरने तथा तार टूटने से इलाके की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई है। बारिश से उमस व गर्मी में लोगों को और आफत झेलनी पड़ रही है।

देखे विडीओ

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking