खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम एकडंगा भजनछपरा में रविवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस की दो झोपड़ियों सहित घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच क्षति का आकलन में जुटे हुए हैं।
गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र यमुना के झोपडी में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग पड़ोसी मोतीलाल पुत्र नेऊर की झोपड़ी को भी अपने गिरफ्त में ले लिया। दो झोपडियों में रखा लकड़ी, चौकी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग बुझाया जा सका। सूचना पर सुबह हल्का लेखपाल अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंच क्षति का आकलन कर रहे हैं।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…