खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर अपने ही गांव के एक युवक पर अपने वृद्ध पिता पर गोबर और कीचड़ फेंकने और शिकायत पर पेट और पीठ में चाकू मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी सन्तू चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 28 जुलाई की सायं करीब 8 बजे गांव निवासी भठेलू पुत्र गोविन्द ने उसके पिता जंत्री चौहान के उपर गोबर और कीचड़ डाल दिया, आरोप है कि पिता जंत्री चौहान ने उसका हाथ पकड़कर उसके माता के पास शिकायत करने गए तो युवक नाराज होकर पीठ और सीने में चाकू से प्रहार कर दिया जिसके बाद वे लोहुलुहान हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां रेफर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने संतू चौहान के तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 181(A) एवं 110 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…