News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई 

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 11, 2024  |  4:49 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अकीदत से अदा की गई ईद की नमाज, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई  WhatsApp
Responsive image
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुट गई। लोगों ने परिवार सहित देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
खड्डा नगर पंचायत के मदरसे में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई।  बड़ों के साथ बच्चे भी ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो बच्चों को गोद में लेकर तमाम लोग ईदगाह पहुंचे। ईद को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुस्लिम भाइयों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर ईदगाह में नमाज अदा कर देश के सलामती की दुआ मांगी और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, तो वहीं मस्जिद और ईदगाह के आस- पास मेले जैसा दृश्य था जहां महिलाओं, बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। ग्रामीण इलाकों तुर्कहां, बंजारी पट्टी, छितौनी नगर, मस्जिदिया टोला, तिनवर्दहां, धरनीपट्टी, सोहरौना, वरवारतनपुर, कोहरगड्डी, नरकूछपरा, खेमनछपरा, भुजौली बाजार, गढहिया बसंतपुर सहित ढोलहा बाजार, क्रांति चौराहा, नेबुआ बाजार, नौरंगिया आदि सभी मस्जिद एवं ईदगाहों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की दुआ मांग एक दूसरे को बधाई दी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, सभासद प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया आदि ने मदरसा में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय दल-बल के साथ मौजूद रहे। पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking