News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अकीदत के साथ पढी गई ईद-उल-अजहा की नमाज, मांगी परिवार व मुल्क के सलामती की दुआ

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 29, 2023  |  4:54 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अकीदत के साथ पढी गई ईद-उल-अजहा की नमाज, मांगी परिवार व मुल्क के सलामती की दुआ WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मना बकरीद का त्योहार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया और परिवार सहित मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसी के साथ तीन दिन चलने वाली कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सुबह तकरीबन 6 बजे के बाद खड्डा नगर के मस्जिद में नमाज संपन्न हुई इसी तरह नगर पंचायत छितौनी, दरगौली, बोधीछपरा, भुजौली, नेबुआ, ढोलहां, गढ़हियां, वरवारतनपुर, कोहरगड्डी, बंजारी पट्टी, तुर्कहां आदि अन्य ईदगाहों में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चे भी नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिले। वहीं ईदगाहों पर मेला जैसा नजारा दिखा। इसके बाद घर आकर लोगों ने अपने परिवारीजनों के नाम से बकरों की कुर्बानी दी, फिर शुरू हुआ दावतों का दौर, जो पूरे दिन चलता रहा।

खड्डा तहसील क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से मिलकर मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ अमित शर्मा, थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल सहित पुरूष एवं महिला सिपाही जगह -जगह मुश्तैद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking