News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रामपुर गोनहा गांव के आठ लोग जंगली फल खाने से हुए बीमार

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 12, 2024  |  12:19 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रामपुर गोनहा गांव के आठ लोग जंगली फल खाने से हुए बीमार
  • हालत बिगड़ने पर प्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्ता ने सीएचसी में कराया भर्ती, उपचार के बाद स्थिति हुई सामान्य
  • डा.पीएन गुप्ता की देखरेख में उपचार के बाद सभी को ठीक होने पर भेजा गया घर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के नौका टोला में किसी जंगली पेड़ का फल खा लेने से आधा दर्जन लोगों को तबियत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगी और बेहोशी छाने लगी। जानकारी होने पर गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी को घर भेज दिया गया। घटना शुक्रवार की सायं की बताई जा रही है।

आपके लिए और..- नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की...

थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के नौका टोला गांव निवासी विजय कुमार 14 वर्ष, शालू 8 वर्ष, संजू 21 वर्ष, चंदा 8 वर्ष, संजय 26 वर्ष, किरन देवी 32 वर्ष, शिवम् और काजल 11 वर्ष शुक्रवार की सायं घर से बकरी चराने और घास काटने गए थे, वहीं सभी लोग एक पेड़ से लगे जंगली फल खा लिए जिससे उनकी हालत धीरे धीरे बिगड़ने लगी, उल्टी, दस्त शुरू हुआ तो सभी को घर लाया गया। उन्हें देखकर गांव के लोग परेशान हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीएन गुप्ता की देखरेख में सभी का उपचार हुआ़। सभी मरीजों की हालत में सुधार होने पर रात में अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

इस संबंध में एमवाईसी डा.पीएन गुप्ता ने बताया कि जंगली फल के खाने से चार पुरूष व 4 महिला बीमार हो गए, सभी को उपचार के बाद ठीक हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। शनिवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भी भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking