News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अमृत सरोवरों में जल अर्पित कर सनातन संस्कृति को बनाएं समृद्ध- विशंभर दास

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 11, 2023  |  6:56 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अमृत सरोवरों में जल अर्पित कर सनातन संस्कृति को बनाएं समृद्ध- विशंभर दास WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। अमृत सरोवरों में पवित्र नारायणी का जल अर्पित करने के उद्देश्य से मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने नौरंगिया विकासखंड के सरगटिया तथा रामकोला विकासखंड के धर्मसमधा व धुंआटीकर में निर्मित अमृत सरोवर में पवित्र मां नारायणी का जल शुक्रवार को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार अर्पित किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सिद्ध पीठ बगही धाम के महंत विशंभर दास, डॉ. सत्येंद्र गिरी तथा संयोजक मनोज पांडेय के साथ मां नारायणी सामाजिक कुंभ कार्यकर्ता पांच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतिम दिन पवित्र मां नारायणी का जल भर सरोवरों में अर्पित किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत विशंभर दास ने नारायणी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सनातन संस्कृति को बल मिलेगा। महंथ डा. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि अमृत सरोवरों के विकास से जल संचयन के साथ-साथ इन्हें सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करने का पुनीत उद्देश्य भविष्य में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। संयोजक मनोज पांडेय ने बताया कि आयोजन का दूसरा चरण अक्टूबर माह में प्रारंभ होगा। उन्होंने अभियान में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर राय, चेयरमैन अशोक निषाद, दुर्गेश राय, सतीश चौधरी, रामदेव कुशवाहा तथा सुनील दुबे ने भी संबोधित किया। अनूप श्रीवास्तव आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन फतेह बहादुर दुबे तथा अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने किया।

इस इस अवसर पर इस अवसर पर अरविंद शर्मा,मनोहर गुप्त, शेष मणि त्रिपाठी , सत्यपाल गोविंद राव, निशांत शुक्ला, विवेकानंद पांडेय,भुवाल गोड, उमेश तिवारी, सीमा गुप्ता, फूला देवी, अजय निषाद, राकेश साहनी, राकेश पाल, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking