News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा : किशोर के हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खड्डा पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारे की सुराग

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 25, 2023  |  2:41 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा : किशोर के हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खड्डा पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारे की सुराग WhatsApp
Responsive image
  • अमरूद के पेड़ के पास से बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था शव
  • करदह बाबू टोला निवासी स्व.प्रहलाद के बेटे 13 वर्षीय सुरेश पटेल के गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की हुई पुष्टि
    फोरेंसिक, स्वाट और सर्विलांस पुलिस आरोपी के सुराग में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस थाना क्षेत्र के करदह बाबू टोला निवासी 13 वर्षीय किशोर के हत्या की घटना कारित करने वाले हत्यारे तक हाथ पहुंचने में पांच दिन बाद भी असफल है। फोरेंसिक एवं स्वाट पुलिस भी हत्या के खुलासे में लगी हुई है, फिलहाल गला दबाकर हत्या के पीछे किसका हाथ है या कौन इसमें कौन शामिल है, पुलिस के लिए अभी पहेली बनी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के करदह बाबू टोला में बीते मंगलवार को दिन के लगभग 11 बजे घर से निकले 13 वर्षीय किशोर सुरेश पटेल का पोखरे के समीप आस- पास उगी झाड़ियों के बीच अमरूद के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ से लटकता शव दोपहर बाद पुलिस ने बरामद किया था। किशोर की जीभ बाहर निकली थी और पैर में खरोंच के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस कृत्य के पीछे किसी का हाथ होने या किसी के कोई ग़लत काम करते देख लेने पर गला दबाकर हत्या किए जाने व घटना को छिपाने के लिए साड़ी के पहलू फाड़कर पेड़ से लटका दिए जाने की चर्चा जोरो पर रही। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों के खुलासे की बात कर रही थी। लोगों का शक सच में बदला और पोस्टमार्टम में गला दबाकर किशोर की हत्या किए जाने की बात सामने आई। मृतक के परिजनों के तहरीर पर पुलिस अगले दिन अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन व हत्यारे के पता लगाने में जुटी हुई है। संदेह के आधार पर कुछ को हिरासत में लेकर पुछताछ जारी है लेकिन असली चेहरा तक पहुंचने में पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए गुरुवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

शुक्रवार को स्वाट और सर्विलांस टीम ने भी प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय के साथ करदह बाबू टोला गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल मौत के रहस्य से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है और पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking